कालछन मंदिर ननोली का सौंदर्यीकरण कार्य हुआ सम्पन्न,कलश यात्रा के साथ मूर्ति स्थापना की गई।
*कालछन मंदिर ननोली का सौंदर्यीकरण कार्य हुआ सम्पन्न,कलश यात्रा के साथ मूर्ति स्थापना की गई..*

न्यूज होम लाइव व्यूरो कुन्दन मेहता…
गणाई गंगोली तहसील के दूरस्थ गाँव ननोली के युवाओं ने सभी के सामने एक नयी मिशाल पेश की है। लॉकडाउन में घर आये युवाओं ने समय का सदुपयोग करके कालछन मंदिर का सौंदर्यीकरण किया,युवाओं ने एकता का परिचय दिखाते हुए मात्र 3 महीने के अंदर मन्दिर का सौंदर्यीकरण किया,उसके पश्चात 30 अक्टूबर 2020 को पूरे गाँव में कलश यात्रा निकाली गयी, व मूर्ति स्थापना की गयी, मंदिर के सौंदर्यीकरण में युवाओं द्वारा धर्मशाला का निर्माण व आंगन का चौड़ीकरण भी किया गया,सौंदर्यीकरण कार्य में सूबेदार आनंद सिंह जी,पुजारी देव सिंह जी,पूर्व सैनिक दयाल सिंह जी, अध्यापक चामु सिंह जी,देवेंद्र सिंह जी,गोपाल डोबाल जी,कुंदन डोबाल जी,भगवान डोबाल जी,हवलदार दलजीत सिंह जी,हवलदार सुंदर सिंह जी,ग्राम प्रधान ननोली गोकुल सिंह जी समेत गाँव के सभी युवाओं ने सहयोग किया।। ननोली गाँव के युवाओं ने एक नयी मिशाल पेश की है,जो सराहनीय योग्य है।

