राकेश बने परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष।

केसरिया।न्यूज लाइव संवाददाता दीपू कुमार गिरि।
प्रखण्ड के बीआरसी के सभागार में शनिवार को परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रखण्ड अध्यक्ष के रूप में राकेश कुमार तिवारी को मनोनीत किया गया। वही महासचिव श्यामबाबू भगत, संयोजक अमन कुमार सुधंसु, सचिव उपेन्द्र राय, संगठन सचिव राजन द्विवेदी व कोषाध्यक्ष शैलेश पांडेय को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि शिक्षकों के हित के लिए इस संगठन का निर्माण हुआ है। शिक्षकों के हित के लिए अहर्निश तत्पर रहा है और रहेगा। प्रखण्ड से सभी शिक्षकों के समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा।
मौके पर जिला मीडिया प्रभारी धीरेंद्र कुमार अकेला, संरक्षक शैलेश कुमार कामोद, प्रवक्ता प्रह्लाद कुमार, संयुक्त सचिव सुरेंद्र प्रसाद, पर्यवेक्षक दुर्गा पासवान, अरेराज प्रखण्ड अध्यक्ष मिन्टू कुमार मिश्र समेत अन्य उपस्थित थे।

