शिवहर,भयंकर गर्मी व तेज़ धूप से जन जीवन अस्त वयस्त,

शिवहर/न्यूज लाइव संवाददाता शबनम बेताब:-
शिवहर—जिले में पिछले 1 हफ्ते से भयंकर गर्मी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है भीषण गर्मी एवं कड़ी धूप के बीच बिजली का भी लुका छुपी का खेल जारी है,बिजली मिलने पर भी लो वोल्टेज की वजह से दिक्कत का सामना करना पर रहा है,लोग दोपहर में निकलना जान जोखिम में डालने का बराबर बताया है,जैसे ही सुबह में धूप निकलती है मिरचाई से भी ज्यादा कड़ी लग रही है लोगों को आवाजाही प्रभावित हो रही है इस पर आग में घी डालने की तरह बदहाल बिजली की हालत लोगों को परेशानी का सबब बना हुआ है नगर सहित जिले में बिजली की आपूर्ति कभी कभी मिलने से लोगों को जीना बेहाल हो गया है,लोग किसी भी तरह इस भयंकर गर्मी व तेज़ धूप का सामना कर ले रहा है किसी भी तरह,बिजली की लुका छुपी का खेल के साथ लो एवं हाई वोल्टेज का सिलसिला लगातार जारी रहा है,जिस कारण घरों में बिजली के बल्ब फ्यूज हो रहे हैं ,पंखे के मोटर जल रहा है,जिसके कारण लोगों को ना दिन में चैन मिल रहा है ना रात में आराम मिल पा रही है, ऐसे वातावरण में लोग सोने की कोशिश में झपकी लेते तो है पर अचानक उठ बैठ जाते हैं कुछ इसी तरह रतजगा करने के बाद भी लोग पूरी तरह से थके हुए नजर आ रहे हैं,जब गर्मी इतनी भयावह हो और चलता पंखा 10 मिनट के लिए भी रुक जाता है तो सारा शरीर पसीने से नहा जा रहा है ऐसी स्थिति में बिजली का कोई भी ठिकाना नहीं है कैसे रहा जा सकता है,सड़क सुनसान हो रहे हैं दुकानों में ग्राहक दिख नहीं रहे हैं लोग मजबूरी बस आने जाने को विवश है।

