FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandथराली

राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय संविधान दिवस।

​थराली (हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट )

थराली। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में ‘राष्ट्रीय संविधान दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सेराज मोहम्मद ने की। इस दौरान वक्ताओं ने भारतीय संविधान की महत्ता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

​कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं राजनीति विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. ललित जोशी ने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया, इसकी विशेषताओं और वर्तमान समय में संविधान के समक्ष उपस्थित समकालीन चुनौतियों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी से संविधान के आदर्शों का पालन करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण की शपथ ली गई।

​कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. अनुराधा बिष्ट, डॉ. स्मिता तिवारी, डॉ. प्रतिभा आर्या, डॉ. नीतू पाण्डे, रजनीश कुमार, डॉ. पुष्पा रानी, मनोज कुमार, अनुज कुमार, डॉ. खेमकरण, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. जमशेद अंसारी और योग प्रशिक्षक कुशलानंद सती ने अपने विचार व्यक्त किए।

​इसके अलावा महाविद्यालय के कार्मिक हुकुम सिंह, महिपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, मनोज देवराड़ी, गुड्डू सिंह तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि दर्शन कुमार, प्रियांशु, आरती, रुखसार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और अपने विचार साझा किए।

Share This News