berinagLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंड

राजस्व उपनिरीक्षक टीम ने लापता हुए सौरभ को माता पिता के सुपुर्द किया।

न्यूज लाइव कार्यालय संवाददाता कैलाश चन्याल:-

बेरीनाग तहसील मुख्यालय के पास के गॉव ग्वीर निवासी प्रमोद कुमार ने 14 जून को सौरभ कुमार के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। तहसीलदार रघुवीर सिंह ने राजस्व टीम गठित कर  सौरभ कुमार की खोज बीन में लगायी।  राजस्व उपनिरीक्षक महिमा भट्ट ने सौरभ कुमार से पूछ ताछ के बाद बताया 14 मई को सौरभ पॉखू गया, और जंगलों में घूमते रहा सौरभ का कहना हैं मुझे वि्धालय में कुछ छात्रो द्वारा परेशान किया जा रहा था जिस कारण वह घर से भाग गया ।  खोज में लगी राजस्व टीम के सदस्यो ने राईआगर के पास चौडमन्यॉ वाली रोड में सौरभ को पकड लिया। और सौरभ को तहसील लाया गया।और  सौरभ को उसके पिता को  सुपुर्द कर दिया।सौरभ के पिता प्रमोद कुमार ने राजस्व टीम का आभार जताया।

मौके पर राजस्व की टीम के कविता प्रिया, महिमा भट्ट, आशा राज, मनीषा बिष्ट आदि मौजूद थे।

Share This News