berinagLatestNewspithoragarhuttarakhand

मंदिर के चढावे की कमाई न मिल पाने से नाराज होशियार सिह ने की बाबा की हत्या

खुलासा:—

न्यूज लाइव डिजिटल टीम:–
बेरीनाग तहसील गंगोलीहाट के राममंदिर  में साधु की हत्या कर लाश खाई में फैक दी गयी थी जिसमे आज पुलिस ने कडी पूछताछ कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर  भेज दिया है । मामले का पर्दाफास करते हुए थानाध्यक्ष बलवन सिह कम्बोज ने पत्रकारो को प्रेस वार्ता मे बताया कि  फीरोजाबाद यूपी से लगभग बीस दिन पूर्व एक साधु रामदास (58 वर्ष) राम मंदिर में आया था। इसी बीच साधु रामदास लगभग चार पांच दिन पूर्व से लापता हो गया था।  तीन दिन बाद भी जब वह नही लौटा तो मंदिर कमेटी और वहां रहने वाले साधु रतन गिरी ने बेरीनाग थाने में बाबा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। रिपोर्ट के बाद  मंदिर की कुटिया मे
 पुलिस पहुंची।और लापता साधु की कुटिया का निरीक्षण किया तो वहां पर खून फैला मिला था। पुलिस जांच में जुटी तो कुटिया से  30 मीटर की दूरी पर साधु का शव खाई में बरामद कर लिया ।   पुलिस ने  बताया हत्या कर बाबा का शव को खाई मे फैका गया है।पुलिस ने कई दिनो को जाँच कर सबूत जुटाये और  होशियार सिह पुत्र मदन सिह 62वर्षीय निवासी सुन्युणा को गिरफ्तार कर लिया। और पुलिस ने  होशियार सिह से बाबा की हत्या के मामले मे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया पुलिस ने हत्या मे प्रयोग किया लकडी का पटना भी अभियुक्त से बरामद कर  लिया। अभियुक्त ने बताया कि जब मंदिर मे नया बाबा आया तो ढेड साल से मंदिर मे देखरेख कर रहे होशियार सिह को यह लगा कि अगर मंदिर मे बाबा रहने लगा तो मंदिर का चढावा हाथ नही लग पायेगा।  उसने अपने छोटे भाई  शेर सिह को साथ मिलकर मंदिर मे आये नये बाबा को रास्ते से हटाने का प्रोग्राम बनाया। जैसे ही बाबा को मंदिर मे अकेला पाया तो इन्होने बाबा की लकडी का पाटल से मारकर हत्या कर गहरी खाई मे फैका दिया।  पिछले ढेड वर्ष से मंदिर की देखरेख होशियार सिह ही कर रहा था।इस बीच मंदिर के चढावे का उपयोग भी यही कर रहा था।जिससे उसको चढावे की अच्छी आमदनी हो रही थी,बीच मे मंदिर मे बाबा को आ जाने से उसकी चढावे की रकम नही मिल रही थी। पुलिस के अनुसार होशियार सिह मंदिर के देखरेख लगभग ढेड साल से कर रहा था।  वह मंदिर मे अपना प्रभुत्व कायम रखना चाह रहा था।यह बाबा १३ मई को मंदिर मे आया था।बाबा के आने से होशियार सिह ने यह समझ लिया कि अब मंदिर मे होने वाली चढावा उसे नही मिल पायेगी तथा उसने बाबा को ही रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने मामले आईपीसी की धारा 302,   201की धारा मे  भेज दिया है।पुलिस  टीम मे एसओ बलवन सिह कम्बोज,एस आई धीरज     एसआई पान सिंह रावत, एसआई मोहन जोशी, धीरज टम्टा,सुरेन्द्र ऩाथ,सुन्दर जेठी,सामिल रहे।
Share This News