रानीखेत के जमाती में पाया गया पॉजीटिव,के साथ उत्तराखण्ड मे कोरोना संक्रमितो की संख्या 27 पहुची।
न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क:-

उत्तराखंड में कोरोनावायरस कोविड-19 का पहला मामला अल्मोड़ा जिले में भी सामने आ गया है यहां रानीखेत से भेजे गए 4 जमातियो के जांच सैंपल में 3 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है , और एक जमाती की कोरोना वायरस कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना पीड़ित को रानीखेत के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है । इसके अलावा कोरोना पॉजिटिव जमाती के गृह इलाके को भी प्रशासन ने सील कर दिया है । लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस कोविड-19 के संक्रमण से अब कुमाऊ की वादियां भी अछूती नहीं है प्रशासन स्वास्थ्य विभाग और सरकार द्वारा लगातार लॉक डाउन में लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है अल्मोड़ा में आए इस जमाती के कोरोना पोजिटिव होने के बाद अब राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 27 हो गई है।

