LatestNewsuttarakhandनैनीताल

रामनवमी के दिन मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।


लाल कुआं से न्यूज होम लाइव के लिए
सचिन गुप्ता की रिर्पोट

शारदीय नवरात्र के आज नौवें दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है ।कुमाऊ के सबसे बड़े अष्टभुजा महालक्ष्मी मंदिर अवंतिका शक्तिपीठ मंदिर में श्रद्धालु सुबह से ही पहुंच मां भगवती से अपने परिवार की सुख शांति कामना कर रहे हैं। श्रद्धालु सुबह से मंदिरों में पहुंच मां भगवती की गुणगान कर रहे हैं कुमाऊ के सबसे बड़े अष्टभुजा महालक्ष्मी मंदिर में श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में पहुंचे हुए हैं और मां भगवती की आराधना में जुटे हुए हैं मंदिर के महामंडलेश्वर सोमेश्वर जी महाराज ने बताया कि कि नवरात्र के नौवें दिन आज कलश का विसर्जन करने के उपरांत कन्याओं को भोजन कराया जाता है एवं घरों में हवन किए जाते हैं जिससे कि मां भगवती अपने सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं

Share This News