रामलीला में लक्ष्मण शक्ति लीला का सुंदर मंचन किया गया।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
बेरीनाग। श्री नागदेव रामलीला कमेटी बेरीनाग के द्वारा आयोजित रामलीला के नवम दिवस का मंचन किया गया। रामलीला में लक्ष्मण शक्ति लीला का सुंदर मंचन किया गया।नवम दिवस हनुमान वापसी से लक्ष्मण शक्ति तक का मंचन किया गया। रामलीला मे निशाचरों के लगातार मारे जाने पर लंकाधिपति रावण चितित हो जाता है और वह अपने पुत्र इन्द्रजीत मेघनाद को रणभूमि में जाने के लिए कहता है। मेघनाद अपने पिता से आज्ञा लेकर रणभूमि में पहुंचता है जहां शेषावतार लक्ष्मण से उसका भयंकर युद्ध होता है। मेघनाद ब्रह्मा द्वारा दी गई शक्ति का आह्वान कर उसे प्राप्त करने के बाद शक्ति का प्रहार लक्ष्मण पर करता है, जिससे वह मूर्छित हो समर भूमि में गिर जाते हैं। मेघनाद उनको मृत समझकर उनके शरीर को लंका ले जाना चाहता है किन्तु वह तमाम कोशिशें करने के बावजूद मूर्छित पड़े लक्ष्मण को वह हिला भी नहीं पाता है। वह वही पर छोड़ लंका पहुंच जाता है। लक्ष्मण के मृत्यु का समाचार वह रावण को सुनाता है। यह खबर सुनकर लंकावासी खुशियां मनाते है। इधर लक्ष्मण के मूíछत होने की खबर मिलते ही राम दल में शोक छा जाता है, परंतु पवन पुत्र हनुमान संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राण बचा लेते है। राम दल में फिर खुशी की लहर दौड़ जाती है। रामलीला में राम अथर्व लक्ष्मण लक्ष्य सीता सौरव उप्रेती, हनुमान आनन्द सिंह, सुग्रीव ऋतिक, रावण मोना पंत, मेघनाद नीरज थे। रामलीला मंचन में कमेटी अध्यक्ष बलवंत धानिक,दीप बिष्ट, मनीष पंत , ललित बाफिला, देवेन्द्र लाल,आदि ने सहयोग किया

