LatestNewsछत्तीसगढ़

राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर कई चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

 

*अरविन्द तिवारी/ मुकेश भारती की रिपोर्ट*

रायपुर- कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 13 नवंबर मंगलवार को रायपुर से हेलिकाप्टर द्वारा दोपहर 12 महासमुंद, दोपहर 1.30 बजे बलौदाबाजार, दोपहर 3 बजे जांजगीर-चांपा शाम 4.30 बजे खरसिया, रायगढ़ की जनसभा में शामिल होंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 14 नवंबर को बुधवार को 11.30 बजे हेलिकाप्टर द्वारा रंजना कटघोरा जायेंगे। दोपहर 12 बजे रंजना, कटघोरा, कोरबा, दोपहर 2 बजे तखतपुर, बिलासपुर, दोपहर 3.30 बजे कवर्धा, शाम 5 बजे भिलाई की जनसभा में शामिल होने के बाद रायपुर आकर इंडिगों की नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

Share This News