राहुल गांधी ने ली कटघोरा मेला ग्राउंड में आम सभा
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-
कटघोरा:- राहुल गाँधी ने कहा छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्जा 10 दिनों में माफ किया जाएगा
*किसानों को बोनस के रूप में दो साल का बोनस अग्रिम दिया जाएगा।
*मोदी ने चौकीदार बनने की बात कर भृस्टाचार करने में लिप्त हो गए*
कटघोरा के मेला ग्राउंड में आज कांग्रेस के द्वारा महासभा के किया गया आयोजन, जिसमे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष राहुल गांधी का आगमन हुआ। इस महासभा ।इस सभा मे जिले के चारो विधान सभा के प्रत्याशी मौजूद रहे। राहुल का उद्बोधन सुनने लगभग 2000 लोग शामिल हुए। राहुल गांधी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आदिवासियों की जमीन को राज्य सरकार अधिग्रहण तो करती है लेकिन उनका मुवावजा नही दिया जाता है। किसानों को उनकी फसल का समर्थन मूल्य सही नही दिया जा रहा है । अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कांग्रेस सरकार आदिवासियों को उनका हक, किसानों को अपनी फसल का सही मूल्य तथा सरकार बनने के बाद उनका कर्ज 10 दिनों में माफ करने का वादा करती है। इस सभा मे कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा बड़े पदाधिकारी एव बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

