LatestNewsछत्तीसगढ़

जयसिंह ने लिया छठव्रतियों से आशिर्वाद, पहुँचे छठघाट, सभी के लिए मंगल कामना की प्रार्थना की:-

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-


कोरबा 14 नवंबर 2018। सूर्य उपासना का महापर्व छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर व्रती महिलाओं ने आराधना की। इस मौक़े पर नगर के छठ घाटों पर स्थानीय विधायक जयसिंह अग्रवाल भी पहुँचे, जयसिंह ने नगर के छठ घाटों पर लंबा समय बिताया।


जयसिंह ने शाम एवं सुबह भी करीब 4 बजे से छठ घाटों पर पहुँच कर व्रतधारियो का आशिर्वाद लिया। इस दौरान जयसिंह ने पूजन प्रक्रिया में पूरी श्रद्धा से भाग लिया।

जयसिंह देर शाम तक तथा सुबह के 7:00 बजे तक कोरबा नगर के विभिन्न छठ घाटों पर प्रतिवर्ष की भाँति उपस्थित रहे। जयसिंह ने इस मौक़े पर सभी के मंगल और सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की।

Share This News