FEATUREDLatestNewsuttarakhandउधमसिंह नगर

रुद्रपुर में 28 दिसंबर को आयोजित होगी सौंदर्य प्रतियोगिता।

न्यूज होम लाइव व्यूरो संदीप पांडे


रुद्रपुर। रुद्रपुर में 28 दिसम्बर को आयोजित होने वाले फैशन शो को लेकर उत्साह का माहौल है बड़ी संख्या में प्रतिभागी शो में भाग लेने के लिए तैयारियों में जुटे है प्रतियोगिता रामपुर मार्ग पर स्थित होटल वीनस में होगी।
फ़िल्म प्रोडक्शन कंपनी क्रेजी कैटर्स के बैनर तले आयोजित होने वाली इस सौंदर्य प्रतियोगिता में ऑडिशन के जरिये चयनित प्रतिभागी इसमे प्रतिभाग करेंगे कंपनी के सीईओ मनीष जैन ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि वर्तमान समय में बड़ी संख्या में युवक युवतियां मॉडलिंग में अपना कैरियर ततलाश रहे हैं यह एक रोमांचकारी पेशा बन चुका है व्यक्तित्व चेहरे की बढ़ती मांग को देखते हुए फिल्म इंडस्ट्री ने भी अपने रास्ते खोल दिए हैं इस कैरियर में पैसा बहुत है मड़लिंग को फिल्म इंडस्ट्री का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है इस क्षेत्र में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा है मॉडलिंग व डिजाइनिंग नए युग का जुनून है इसमें सालाना करोड़ों का कारोबार होने लगा है बॉलीवुड में कैरियर बनाने के लिए मॉडलिंग लांचिंग पैड बन गया है आज के दौर में जब रोजगार के साधन सीमित हो रहे हैं तो युवक व युवतियां कुछ अलग करने की सोचने लगे हैं मॉडलिंग इसके लिए एक बेहतर विकल्प के तौर पर सामने आया है इसमें पैसा भी है शोहरत भी है जुनून भी है कुछ अलग दिखने की चाहत भी है मॉडलिंग में युवक-युवतियों को अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान देना होता है इसी के जरिए अपना भविष्य बना सकते हैं । उन्होंने कहा कि तराई में पहली बार इस तरह की सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित हो रही है क्षेत्र में प्रतिभाएं तो है लेकिन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित मंच नही मिल पाता है ।इस प्रतियोगिता में चुने गए प्रतिभागियों को कैरियर बनाने का अवसर भी मिलेगा।

Share This News