कोरबा नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक-38 से कांग्रेस युवा प्रत्याशी प्रभात डडसेना को हर वर्ग का मिल रहा भरपूर समर्थन,बढ़े जीत के आसार।
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
कोरबा(बाल्को):- इस बार होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में अधिकतर युवा प्रत्याशियों ने चुनावी रण में कदम रखा है।जिसके कारण राजनीतिक बिसात में इस बार समीकरण बदले हुए नजर आ रहे हैं। कोरबा नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक-38 से पार्षद पद पर इस बार युवा प्रत्याशी प्रभात डडसेना पे कांग्रेस ने भरोसा जताया है।जहाँ अपने वार्ड में जनसंपर्क के दौरान प्रभात को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।लोकप्रिय, शिक्षित,सरल स्वभाव वाले एवं लोगों के चहेते “प्रभात डडसेना” ने बीते 06 दिसंबर को कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ सादे एवं सरल तरीके से अपना नामांकन दाखिल किया, जहाँ उनके दोस्तो और शुभचिंतकों ने उन्हें मिलकर व फोन पर बधाई दी।
विदित हो कि प्रभात लगातार क्षेत्र व अपने वार्ड में सामाजिक सहभागिता के लिए सक्रिय रहते हैं।साथ ही वह एक सहज-सरल स्वभाव वाले व्यक्तित्व के धनी हैं ।चुनावी रणभेदी बिगुल बजने के बाद वार्ड में जनसंपर्क कर लोगो के साथ बैठक कर अपनी जीत सुनिश्चित करने में लगे है।जहाँ उनके इस प्रयास को हर वर्ग के लोगो का खासा समर्थन भी मिल रहा है। वार्ड में प्रभात की छवि और लोकप्रियता को देखते हुए कुशल नेतृत्व के आधार पर उनकी जीत को तय माना जा रहा है। प्रभात डडसेना को कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर वार्ड की जनता निहायत ही खुश नजर आ रही है। चुनावी रवर्तमान माहौल प्रभात के पक्ष में देखने को मिल रहा है।उक्त चुनावी विषय पर प्रभात का कहना है कि बोलवचन के साथ जनता की अवहेलना बंद होना चाहिए।जो भी प्रत्याशी निर्वाचित होकर जनता का प्रतिनिधित्व करने बैठा हो वह जनता के अपेक्षाओं पर खरा उतरे और मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ ही अपने अधिकार क्षेत्र में विकासकार्यो को बढ़ावा दे।जिस प्रकार जनता ने राज्य में सरकार परिवर्तन किया उसी प्रकार स्थानीय निकाय में भी परिवर्तन चाहती है।जिसका असर वर्तमान चुनाव में दिख जाएगा यह जनता झांसे में आने वाली नही, जिस प्रकार एक गरीब दूसरे गरीब की पीड़ा समझ सकता है, उसी प्रकार एक कर्मी दूसरे कर्मी की तकलीफ भली-भांति समझते हुए, उसका निदान निकालने हेतु सक्षम है।

