GeneralNewsuttarakhandबागेश्वर

रोड डामरीकरण के काम में बाल मजदूरी …बागेश्वर…

न्यूज लाइव संवाददाता कुलदीप सिह–

बागेश्वर-गिरेछीना रोड मार्ग में हो रहे डामरीकरण के काम में बाल मजदूरी हो रही है। सरकार ने बाल मजदूरी रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है, इसके बाबजूद नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रसासन भी इस ओर आँख मुंदे बैठा है। बागेश्वर-गिरेछीना रोड मार्ग में बीते रविवार से डामरीकरण का काम किया जा रहा है।जिसमें काम काटने वालो में नाबालिग बच्चे भी है। इस उम्र में जहाँ उन्हें पढ़ना चाहिए वहीँ वह कड़ी धूप में हाड़तोड़ मेहनत कर रहे हैं। जहाँ एक तरफ उनका बचपन छिन रहा वही भविष्य भी अन्धकार में हैं। सारे मानकों को ताक पर रख किसी की नज़र वर्क कॉन्ट्रैक्ट पर है, तो किसी की पेमेंट पर और कोई अपना सरकारी दिन व्यतीत करने में। हैरानी इस बात की होती कि जब जिम्मेदार अधिकारी, जेई, ईई भी बाल मजदूरी के मानको को नज़रअंदाज़ कर देते।

Share This News