लोगों की जागरूकता से ही हादसों में कमी आयेगी।
न्यूज होम लाइव व्यूरो नवनीत मिश्र
संत कबीर नगर । उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रों के बीच जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा भाषण प्रतियोगिता ‘ब्रासीलिया डिक्लेरेशन के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं में 2020 तक त्वरित कमी लाए जाने हेतु उठाए जाने वाले कदम’ विषय पर हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में गुरुवार को आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले के 15 महाविद्यालयों के दर्जनों छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
शासन द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी आदर्श कुमार राय, प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय को 21 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी नीरज कुमार, प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय को 11 हजार रुपये एवं तृतीय स्थान पर को कुमार को सात हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रतिभागियों को प्रदान की गई। समस्त प्रतिभागियों को उनके विद्यालय के माध्यम से प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
मुख्य निर्णायक डॉ0बृजेश त्रिपाठी सहित तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने विजेता प्रतिभागियों का चयन किया।
इस अवसर पर प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद के प्राचार्य डॉ० प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आम जन मानस की जागरूकता से ही हादसों में कमी आ पाएगी। साथ ही सरकार को भी सख्त कमद उठाने होंगे।
इसी क्रम में हीरालाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ० डी०एन० पांडेय ने कहा बताया कि 2015 में भारत ब्रासीलिया सड़क सुरक्षा घोषणा का हस्ताक्षरकर्ता बना। 2020 में सड़क हादसों में मौतों को आधा करने का लक्ष्य है। परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी संदीप चौधरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय खलीलाबाद की राजनीति विज्ञान की प्राध्यापिका डा०(श्रीमती)पुष्पा गुप्ता सहित जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक/प्राध्यापिका एवं छात्र/छात्राओं सहित अनेक लोग उपस्थिति थे।
-नवनीत मिश्र,

