FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsuttarakhandदेहरादून

विधायक मीना गंगोला ने गंगोलीहाट की दर्जनों समस्याओं को सीएम के सामने रखा।

विधायक मीना गंगोला ने गंगोलीहाट की दर्जनों समस्याओं को सीएम के सामने रखा।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

देहरादून । विधायक मीना गंगोला ने गंगोलीहाट की दर्जनों समस्याओं को सीएम के सामने रखा। उन्होंने सीएम से कहा कि मड़कनाली सेसुरखाल पाठक,पाताल भुवनेश्वर से दौला, नैनी,शीतला, सीमायल, भूल की अध्याली, चौमाचौड़, चौखूना मोटरमार्ग, भाटगाड़ा से फटयाली नायल, पभ्या मोटरमार्ग, हलियाडोब, लछिमा, ओखरानी, नाचनी मोटरमार्ग, ब्याति थामा मोटरमार्ग, राईआगर, चौड़मन्या से कोटेश्वर,चचरेत मोटरमार्ग व प्रेमनगर से मड़ मोटरमार्ग में लंबे समय से वन भूमि से संबंधित आपत्तियों का निस्तारण अधिकारियों की उदासीनता के करण नहीं हो पा रहा है।

बार-बार आपत्तियां लगाकर फाइलें एक ऑफिस से दूसरे ऑफिस तक घूमती रहती है। जिस कारण उक्त क्षेत्र की जनता में काफी रोष है। वहीं विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने आशा हेल्थ वर्कर का संलग्न प्रार्थना पत्र सीएम को दिया और आशा कार्यकत्रियों की मांगों को शीघ्र पूरा करने के लिए अनुरोध किया। विधायक गंगोला ने अताय कि मुख्यमंत्री ने उक्त सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिससे जल्द ही गंगोलीहाट विधानसभा की रुकी हुई सड़कों को  स्वीकृति मिलेगी।

Share This News