गंगोलीहाट क्षेत्र के पठक्यूडा वार्ड , बाजार वार्ड ,खड़ी बाजार ,पोस्ट ऑफिस लाइन ,जीआईसी रोड मैं 3 दिन से विद्युत आपूर्ति ठप।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-
गंगोलीहाट क्षेत्र के पठक्यूडा वार्ड , बाजार वार्ड ,खड़ी बाजार ,पोस्ट ऑफिस लाइन ,जीआईसी रोड मैं 3 दिन से विद्युत आपूर्ति ठप होने से उक्त क्षेत्र अंधेरे में डूबे हुए हैं कामकाज बंद होने से व्यापारियों में आक्रोश है वही फ्रीज पंखे सभी बंदे हैं मोबाइल रिचार्ज करने के लिए लोगों को अन्य क्षेत्र के लोगों की शरण लेनी पड़ रही है उक्त संबंध में विद्युत विभाग ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास लगाए गए 250 केबी के ट्रांसफार्मर के फूंक जाने से उक्त क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है विभाग के पास ट्रांसफार्मर ना होने से हल्द्वानी से ट्रांसफार्मर मंगाया जा रहा है जिसके कल शाम तक पहुंचने की उम्मीद है तभी आपूर्ति सुधार हो पाएगी

