विधायक मीना गंगोला ने पोखरी पट्टी में बाटा राशन।
न्यूज होम लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल
बेरीनाग (पिथौरागढ) कोरोना महामारी लॉक डाउन के दौरान विधायक मीना गंगोला ने गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में गुरूवार को भेरँग पट्टी के न्याय पंचायत पोखरी,चिट्गल एवं पठ्यूड़ा वार्ड (नगर पंचायत) में गरीब असहाय परिवारों को मोदी किट वितरित किये।विधायक मीना गंगोला ने बताया वितरण कार्यक्रम इसी तरह लगातार विधानसभा क्षेत्र में चलता रहेगा।विधायक का लगातार यह प्रयास है कि विधानसभा में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे।हर किसी को राशन मिले।समस्त क्षेत्रीय जनता को विधायक द्वारा अवगत कराया गया कि 3 माह का राशन राशन कार्ड धारकों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा।मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश धानिक ,नवीन मेहरा ,सुरेश जोशी ,वरिष्ठ कार्यकर्ता तामानोली चौधरी ,विनोद डसीला ,अभिनेष बनकोटी ,आशु गंगोला एवं प्रशासन की टीम सहित अदि लोग मौजूद थे।

