berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

गुमशुदा नेपाली युवक धारचुला पुलिस ने पकडा  बेरीनाग पुलिस को सौपा।


 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम के साथ कैलाश चन्याल

 

बेरीनाग (पिथौरागढ) पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से एक संदिग्ध व्यक्ति को भारत-चीन सीमा पर दारमा घाटी की एक गुफा से पकड़ा है। संदिग्ध होने की सूचना आईटीबीपी ने स्थानीय पुलिस को पूर्व में ही दी थी। कुछ दिनों पूर्व आईटीबीपी ने दारमा के गांव में किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा गांव में चोरी और तोड़फोड़ की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद से ही इस संदिग्ध की तलाश थी। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से तीन दिनों की कठिन और दुर्गम पैदल रास्तों में दो फिट से ज्यादा बर्फ के बीच जाकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर धारचूला ले आई ।  समिति के सचिव दिनेश चलाल पूर्व प्रधान दान सिंह बोनाल ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति नांगलिंग, दुग्तु,  और बोन गांव में 10 से 15 मकानों में तोड़फोड़ और घर मे रखे सामान को नुकसान पहुचा चुका है। 12 दिसम्बर से बोंगलिंग से आगे सड़क बन्द होने और गांव में तीन से चार फीट बर्फ होने के बाद भी किसी संदिग्ध व्यक्ति के गांव पहुंचने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। धारचुला थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह ने बताया कि संदिग्ध मानसिक रूप से पीड़ित हैं । युवक के पास  से मिले फोन नंबर से पता करने पर युवक नेपाल का निवासी है और उसके पिता ने फोन पर पुलिस को बताया है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पूर्व में बेरीनाग थाने में इस संदिग्ध नेपाली की गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिस की जानकारी बेरीनाग पुलिस को दे कर संदिग्ध नेपाली धारचूला पुलिस ने बेरीनाग पुलिस चौकोडी पहुची उसे उसके साथी नेेेेेपाली को सौप दिया है।  बेरीनाग थाना टीम से एसआई विजय नेगी, एसआई रमेश पाठक, कस्टेबल राजेन्द्र गोस्वामी आदि मौजूद  थे।

Share This News