विधायक मो• शरफुद्दीन ने किया जल नल योजना का उद्घघाटन,
शिवहर/ न्यूज लाइव संवाददाता शबनम बेताब
शिवहर–सरकार के अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम सात निश्चय के तहत जल नल योजना का विधायक मो• शरफुद्दीन ने फीता काटकर एवं जल को पीकर उद्घघाटन किया है,विधायक मो• शरफुद्दीन ने जल नल योजना के जल-मीनार का उद्घघाटन करते हुए हर्ष व्यक्त किया है तथा कहा है कि बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार के द्वारा चलाई जा रही योजना जन जन के लिए लोकप्रिय है। 400 फीट गहराई से पानी की सप्लाई भारती टोला में किया जा रहा है स्वच्छ जल का उपयोग करने का अपील किया है,पिपराढी प्रखंड क्षेत्र के परसौनी बैज पंचायत के भारती टोला में वार्ड नंबर 12 में जल नल योजना के अंतर्गत जलमीनार का विधायक मोहम्मद सरफुद्दीन है फीता काटकर उद्घघाटन किया है,स्थानीय मुखिया पिंकू सहनी ने बताया है कि परसौनी बैज के वार्ड नंबर 12 में जलमीनार शुभारंभ होने के बाद 200 घरों में पानी सप्लाई की जाएगी तकरीबन 1300 जनता लाभान्वित होंगे,वार्ड पार्षद विकास पासवान ने बताया है कि 13 लाख 2000 की लागत से जलमीनार एवं 200 घरों में जल नल योजना के तहत नल से पानी सप्लाई की गई है,जल नल योजना का शुभारंभ होने के बाद आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है स्वच्छ जल मिलने तथा स्वच्छ जल पीने से परसौनी बैज के वार्ड नंबर 12 में आम जनता में खुशी का माहौल है,उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे ।

