विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर …
बागेश्वर:–
न्यूज लाइव संवाददाता कुलदीप सिह:–
बागेश्वर… जनपद के एक दर्जन विभागों के अधिकारी व कर्मचारी लगातार दो दिनों से हड़ताल पर हैं। जिसमें लोनिवि, सिचाई खंड, वन विभाग, विकास भवन, कर्मचारी शिक्षक संगठन, डिप्लोमा इंजीनियर संघ, डिप्लोमा फार्मेसी महासंघ, मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन, वाहन चालक महासंघ, वैयक्तिक सहायक संघ, शिक्षा मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी आदि विभागों के अधिकारी और कर्मचारी सम्मलित रहे। जिससे आवश्यक कार्य से कार्यालय पहुंचे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी समन्वय मंच के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने अपने कार्यालय परिसर में हड़ताल के दौरान धरना प्रदर्शन किया। विकास भवन के मुख्य गेट पर जुटे कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में नारे लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश सरकार भी हेल्थ स्मार्ट कार्ड कर्मचारियों को दे। उन्होंने केंद्र की तरह सभी प्रकार के भत्ते व पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की। इस मौके पर केसी मिश्र, संतोष जोशी, लक्ष्मण सिंह, मोहन सिंह, अशोक रावत, पप्पू आर्या, हंसी पाण्डे, जानकी पन्त, आरपी टम्टा आदि मौजूद रहे।

