शार्ट सर्किट से लगी आग से नमकीन उद्योग के साथ मकान भी ध्वस्थ
अस्कोट से महेश पाल की रिर्पोट
शार्ट सर्किट से लगी आग से नमकीन उद्योग के साथ मकान भी ध्वस्थ
अस्कोट अचानक हुये शार्ट सर्किट से अस्कोट बस स्टेशन मे लगा नमकीन उद्योग आग के आगोश मे खत्म हो गया और साथ मे दो मंजिला मकान भी जलकर ध्वस्थ हो गया है।

रात दो बजे के करीब पड़ोस मे रहने वाले गणेश भट्ट और महेन्द्र जेठी को सबसे पहले आग लगने की खबर हुयी थी आधी रात से अधिक का समय होने के कारण अधिक मदद बुला पाना सम्भव न था तो भट्ट ने दुकान स्वामी महेश जोशी और पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी और पास से गुजर रही पेयजल लाइन को तोड़कर आग बुझाने की कोशिस करने लगे।

पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे एसआई जशवीर सिह ने आग की भयावहता को देखते हुये फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी और उनके पहुंचने के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका और बड़ा हादसा होने से बच गया।
दुकान स्वामी महेश जोशी ने बताया कि तीन साल पहले गाधी ग्रामोद्योग से पांच लाख का ऋण लेकर नमकीन का कार्य शुरु किया था। महेश का कहना है कि लगभग 10 लाख के नुकसान की आशंका है।
जशवीर सिह ने बताया कि नुकसान का आंकलन करने को राजस्व टीम को सूचित कर दिया गया है।

