बंगाली समुदाय के जाति प्रमाण पत्र में नहीं लिखा जाएगा पूर्वी पाकिस्तानी बांग्लादेशी शब्द
बंगाली समुदाय के जाति प्रमाण पत्र में नहीं लिखा जाएगा पूर्वी पाकिस्तानी बांग्लादेशी शब्द-तहसीलदार

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच द्वारा रुद्रपुर तहसील में धरना प्रदर्शन तहसीलदार ने दिया बंगाली समुदाय के युवाओं के प्रमाण पत्र में पूर्वी पाकिस्तानी बांग्लादेशी शब्द नहीं लिखने का आश्वासन। आने वाले समय में यह शब्द जाति प्रमाण पत्र में नहीं लिखा जाएगा और कई वर्षों से भारतीय बंगाली एकता मंच और बंगाली समाज जाति प्रमाण पत्र में पूर्वी पाकिस्तानी शब्द हटाने के लिए संघर्ष कर रहा है की विगत 2 दिन पूर्व जिला अधिकारी रुद्रपुर उधम सिंह नगर को अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच के द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें बंगाली समुदाय के छात्रों की जाति प्रमाण पत्र में पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेशी आदि शब्दों को हटाने की मांग की गई थी प्रशासन द्वारा इस मांग को नजरअंदाज करने पर 20 फरवरी 2021 को 1 दिन का भूख हड़ताल करने का चेतावनी दी गई थी जिसके तहत बंगाली समुदाय द्वारा आज तहसील में 1 दिन का भूख हड़ताल किया गया जिस पर तहसीलदार अमृता शर्मा जी ने धरना स्थल पर आकर आश्वासन दिया की भविष्य में बंगाली समुदाय के छात्रों के जाति प्रमाण पत्र में पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित तथा बांग्लादेशी शब्द को हटा दिया जाएगा तथा आने वाले जाति प्रमाण पत्रों पर पूर्वी पाकिस्तान तथा बांग्लादेशी शब्दों का प्रयोग नहीं होगा इस आश्वासन के पश्चात समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास , गोलू हालदार, दिव्यांशु मंडल, अभिषेक डाली, आयुष और संजय आईज आदि लोगों ने यह कहा कि तहसीलदार के आश्वासन पर हम इस भूख हड़ताल को समाप्त कर रहे हैं और यदि भविष्य में यह आश्वासन यदि उनकी झूठी निकली तो हम आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
वही एडवोकेट जीवन राय जी ने अपना पूर्ण समर्थन समाज के युवाओं द्वारा भूख हड़ताल को दिया और आगे अगर कार्य पूर्ण नहीं होगा उग्र आंदोलन करने के लिए भी बाध्य होंगे यह भी प्रशासन को बताया।।
और इसी के साथ अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच को बंगाली समुदाय के विभिन्न संगठनों ने साथ दिया जिसमें से बांगो भाषी महासभा धरने स्थल पर उपस्थित लोग रंजन दत्त , दिव्यांशु मंडल अकाश हालदार वैशाली शुभम दास जीवन मंडल सूर्य विश्वास अमित विश्वास विक्की विश्वास राकेश सरदार अशोक मंडल कमलेश मंडल विकास बैरागी अमित बैरागी शिवम दास कौशल विश्वास आदि लोग उपस्थित थे।।


