GeneralNewsबिहार

शिवहर : न्याय मित्र एवं सचिव की बहाली की अग्रतर कार्रवाई करें –प्रभारी डीएम

शिवहर:—

पटना/न्यूज़ लाइव डेस्क:–

शिवहर । साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी डीएम मोहम्मद वारिस खान ने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

प्रभारी DM मोहम्मद वारिस खान ने सभी अंचलाधिकारियों को बेदखली के जो भी मामले हैं उसका निष्पादन करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

वही आपूर्ति विभाग की समीक्षा करते हुए प्रभारी डीएम ने खदान उठाव एवं वितरण की समीक्षा में जिला प्रबंधक राज खाद्य निगम को निर्देश देते हुए कहा है कि शत-प्रतिशत उठाव वितरण कराना सुनिश्चित करें 20 अप्रैल तक,

सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहां है कि इस माह के अंत तक जो भी मिलिंग कराकर चावल गिराना है जो बचे हुए हैं उसको गिराये।

शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए प्रभारी डीएम ने कहा है कि शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित रहे इस बाबत सभी स्कूलों में जांच स्वयं करें या कमेटी गठित कर शिक्षकों की उपस्थिति पंजी की जांच करते रहे।

छात्रवृत्ति ,पोशाक राशि छात्रों के खाते में भिजवाने का निर्देश प्रभारी डीएम ने दिया है बैठक में यह भी निर्देश दिया गया है कि किसी भी प्रकार की कठिनाई बैंक संबंधी हो रही हो तो जिला अग्रणी प्रबंधक से संपर्क कर दूर कराना सुनिश्चित करें।

आईसीडीएस की समीक्षा क्रम में प्रभारी डीएम ने डीपीओ को निर्देश देते हुए कहा है कि भवन विहीन आंगनवाड़ी केंद्रों की सूची उपलब्ध कराएं ताकि बनाया जा सके।

पशुपालन विभाग की समीक्षा क्रम में गव्य विकास की समीक्षा की गई जिसमें डीएचओ को निर्देश दिया गया कि बैंक से संपर्क स्थापित कर गव्य विकास योजना का ऋण वितरण करवाएं।

जिला पंचायती पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि हर घर नल योजना में जहां नहीं कार्य चालू है उसका सूची उपलब्ध कराएं।

न्याय मित्र एवं सचिव की बहाली हेतु अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश जिला पंचायती राज पदाधिकारी गिरिजेश कुमार को दिया गया है।

वही नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी डॉक्टर रणधीर लाल को प्रभारी डीएम ने निर्देश दिया है कि स्वर्गीय जगदीश नंदन सिंह द्धार से प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय तक सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है उसको स्थाई निदान के लिए पहल करने का निर्देश दिया है।

जब थी समीक्षात्मक बैठक में आरडब्ल्यूडी, पीएचईडी तथा उद्यान पदाधिकारी अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण की मांग की है।

बैठक में वरीय उपसमाहर्ता आलोक कुमार ,अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद आफाक अहमद, शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद मसलेउद्दीन, जिला कृषि पदाधिकारी विष्णु देव कुमार रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी डॉक्टर रणधीर लाल, साहित्य संबंधित पदाधिकारी गण प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी आदि मौजूद थे।

Share This News