श्रीमद् भागवत कथा का पूजा अर्चना और मंगल कलश यात्रा के साथ विधिवत शुभारंभ
न्यूज होम लाइव संवाददाता रमाकांत पंत
लालकुआं। मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का पूजा अर्चना और मंगल कलश यात्रा के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर आई मातृशक्ति और क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुये।
यहां शुक्रवार की प्रातः 9 बजे से अवंतिका कुंज देवी मंदिर प्रांगण से पूजा अर्चना और व्यास पूजा के बाद मंगल कलश यात्रा शुरू हुई जो कि संपूर्ण शहर में घूमती हुई वापस नगर के वार्ड नंबर 1 स्थित रामलीला मैदान में स्थित श्रीमद् भागवत कथा स्थल में संपन्न हो गयी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का मौजूद थे जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मानव उत्थान सेवा समिति के स्थानीय प्रभारी स्वामी सार्थानंद महाराज, मुख्य यजमान जगदीश प्रसाद अग्रवाल, महात्मा आत्मा वेदांतानन्द, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, राम बाबू मिश्रा, महात्मा पुष्पा बाई, महात्मा लीला वती माई, मान सिंह शेखावत, हरीश कांडपाल, शंभू दत्त नैनवाल, सभासद राज लक्ष्मी पंडित, रंजू देवी, कुमारी सरोज, बीना जोशी मुन्नी पांडे गीता भट्ट शेखर जोशी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे /

