FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउत्तराखंडबागेश्वरराज्य

संसाधनों के अभाव में अपनी दार्शनिक पहचान खोती बागेश्वर जनपद की भद्रकाली मंदिर एंव उसकी प्राकृतिक गुफा,

बागेश्वर न्यूज होम लाइव संवाददाता  से दीपक जोशी की रिर्पोट:-

संसाधनों के अभाव में अपनी दार्शनिक पहचान खोती बागेश्वर जनपद की भद्रकाली मंदिर एंव उसकी प्राकृतिक गुफा

 

बागेश्ववर । शक्ति स्वरूपा मां भद्रकाली की उत्पत्ति भगवान शिव की जटाओं से हुई थी। कुरुक्षेत्र और हरिद्वार की तरह कांडा के उपराड़ा गांव में भी एक माता भद्रकाली का अति प्राचीन मंदिर है नवरात्रों पर यहां देवी की पूजा होती है। साथ ही एक विशाल गुफा भी कहा जाता है कि भद्रकाली मंदिर नागों के वंशजों द्वारा ही स्थापित किया गया था तथा ये नाग वंश ही  भद्रकाली के ही उपासक थे। किंवदत कथाओं के आधार पर माता भद्रकाली का मंदिर पहले किसी अन्य स्थान पर नाग भूमी पर स्थित था, नागों के राजा द्वारा भद्रकाली को विवाह का प्रस्ताव भेजा गया तो माता भद्रकाली ने मना कर दिया जिस कारण क्रोध वश नाग देवता ने अपनी शक्ति से भद्रकाली को उस स्थान से बहाकर रावत सेरा गाँव में पहुचा दिया वहाँ पर माता ने अपनी शक्ति से अपने दोनों पैरों से खिसकती धरती को थाम लिया तभी से माता वहाँ स्थित है और उसी स्थान पर एक प्राकृतिक गुफा का निर्माण हो गया जो गुफा अद्भुत है स्थानीय लोगों की गहरी आस्था के बावजूद यह मंदिर पर्यटन मानचित्र में शामिल नहीं हो सका है


कांडा-रावत सेरा मोटर मार्ग के समीप भद्रकाली का यह मंदिर हाट काली की तरह ही विख्यात है। स्थानीय नदी भद्रावती, गुप्त गंगा और उत्तरमुखी गंगा के संगम के पास इस मंदिर के साथ ही एक चार सौ मीटर लंबी गुफा भी है। भद्रकाली और वीर भद्रेश्वर की उत्पत्ति दक्ष प्रजापति के यज्ञ विध्वंश की घटना से जुड़ी हुई है। सती के प्राण त्यागने से क्रोधित शिव की जटाओं से इनकी उत्पत्ति हुई। बाद में भद्रकाली ने देवताओं को राक्षसों के आतंक से मुक्ति दिलाई। कुरुक्षेत्र में भी भद्रकाली का मंदिर है। हरिद्वार में भद्रकाली के साथ वीर भद्रेश्वर का भी मंदिर है। कांडा के भद्रकाली मंदिर में भी वीर भद्रेश्वर की पूजा होती है। भद्रकाली मंदिर में दोनों नवरात्रों पर भारी भीड़ रहती है। महिलाएं हाथ में दीप जलाकर आराधना करती हैं। संगम पर चरण पादुका में स्नान किया जाता है। कुरुक्षेत्र के भद्रकाली मंदिर में भगवान कृष्ण का उपनयन संस्कार हुआ था। यहां भी उपनयन संस्कार कराए जाते हैं।

भद्रकाली के उत्तर में पिंगल नाग, पूर्व में बेरीनाग,पश्चिम में धवल नाग का मंदिर है। पौराणिक काल में नाग देवता भी भद्रकाली की ही उपासना करते थे। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यहां सुंदर गुफा है व झरनों के साथ ही बहुत से दर्शनीय स्थल हैं। किंतु परिवहन और ठहरने की उचित व्यवस्था यहाँ नही है जिस कारण पर्यटन का विकास नही हो पा रहा है , यहाँ बहुत लम्बी व सुंदर गुफा है, जहाँ प्रकाश की कोई व्यवस्था नही है और ना ही गुफा के भीतर जाने वाले रास्ते सही है जबकि यहाँ दूर दूर से क्षेत्रीय पर्यटक पंहुचता है पर यहाँ होने वाली असुविधा के कारण निराश लौटता है और भद्रकाली मंदिर की छोटी गुफा में बहुत तंग रास्ते है अंदर नमी के कारण रास्ते फिसलन भरे रहते हैं और नीचे खाई है जरा सा भी असावधानी हुई तो जान पर जोखिम होना निश्चित है प्रसासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए जिससे की पर्यटन भी बढे व लोगों की सुरक्षा भी हो सके
इस संदर्भ में जिला पर्यटन अधिकारी ने कहा कि
भद्रकाली मंदिर गुफा के जीणोउद्धार का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जल्द ही स्वीकृति मिलने पर कार्य प्रारम्भ किया जायेगा साथ ही भद्रकाली गुफा में साईन बोर्ड, व गुफा के भीतर संवेदनशील स्थानों पर वायरकेटिंग भी कि जायेगी।

Share This News