FEATUREDLatestNewsuttarakhandउधमसिंह नगर

सरकार की लापरवाही के विरोध में धरना।


लालकुआं।
रिपोर्टर- सचिन गुप्ता।

कोरोना काल में सरकार की लापरवाही उजागर होने के बाद यहां शहीद स्मारक पर बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व कोविड-19 सेंटर बनाए गए सुशीला तिवारी चिकित्सालय के बाहर गर्भवती महिला भर्ती का पर्चा बनाने के लिए घंटों बैठ गई ऐसे में सरकार की नीति और चिकित्सकों का लापरवाह रवैया उजागर हुआ है।
वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश चंद्र दुर्गापाल और बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी ने कहा कि एक गर्भवती महिला की चिकित्सा में इतनी घोर लापरवाही की कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती हैं इसलिए आज यहां सरकार की ढुलमुल नीतियों के विरोध में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया है सरकार को चेतावनी दी है कि प्रदेश में जल्द ही स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी इसके लिए अग्रिम रणनीति तैयार करने को मजबूर हो जाएगी। हरीश चंद्र दिर्गापाल ने कहा कि प्रदेश में एक स्वास्थ्य मंत्री तक नहीं है जिससे कि ऐसी समस्याएं पैदा हो रही हैं और चिकित्सा विभाग व सरकार के बीच में तालमेल नहीं बैठ पा रहा है जिससे सरकार की घोर लापरवाही उजागर हुई है और लोगों को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है।

Share This News