FEATUREDLatestNewsPoliticsराजस्थान

सवाई सिंह मालावत दूसरी बार प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित


राजेश कुमार शर्मा राजस्थान स्टेट हेड

जयपुर, राजस्थान सांसी समाज सुधार एवं विकास न्यास के प्रदेशाध्यक्ष पद पर झुन्झुनूं के पूर्व पीआरओं एवं लोकपाल तथा स्वतंत्र पत्रकार सवाई सिंह मालावत को दूसरी बार सांसी समाज का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया है। कार्र्यकारी प्रदेशाध्यक्ष हुनमानगढ. के मास्टर लीलाधर को बनाया गया है।
रविवार की शाम जयपुर में हुए चुनाव में निवार्चन अधिकारी रेखाराम जेटीओ एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी राकेश कुमार मालावत ने सांसी समाज के सैकडों लोगों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से मालावत को प्रदेशाध्यक्ष चुना है। उपाध्यक्ष पद पर जयपुर के भवंर सिंह चूरू के रत्नाराम, अजमेर के अमृत लाल नाहरियां और तारानगर के एड़वोकेट सतीश कुमार और प्रदेश महासचिव पद पर जयपुर के राकेश कुमार बीदावत को निर्विरोध चुना गया है।
चुनाव प्रकिया के पर्यवेक्षक मास्टर ज्ञान सिंह एवं रमेश कुमार ने बताया कि सचिव पद पर जयपुर की श्रीमती विमला देवी, सूरतगढ के वीरू सिंह, टोंक के उदय सिंह, हनुमानगढ़ के रमेश कुमार और बीकानेर के कालूभाई को भी निर्विरोध रूप से निर्वाचन अधिकारी ने चुने जाने की घोषणा की है।इन सभी को तीन साल के लिए चुना गया है। इस चुनाव में राजस्थान के करीब 15 जिलों के प्रतिनिधीयों ने भाग लिया । इस अवसर पर चुने गए सभी पदाधिकारीयों को उनके पद की शपथ भी दिलाई गई।
जयपुर के डां. अबेडकर वेलफेर छात्रावास संस्थानिक केन्द्र में हुए चुनाव के दौरान पूर्ण सिंह बीदावत सूरजकुमार, दिलीप कुमार, मास्टर तोता राम, प्रेमप्रकाश, शिवकरण मालावत, नरेन्द्र कुमार, नरेश कुमार, विनोद कुमार, खेताराम मनोज कुुमार, बाबा श्यामलाल, जयपाल, अजय सिंह, शिवराज सिंह, हेमराज, प्रकाशचंद, देवेन्द्र कुमार, कालूराम मंगत राम, बीरबल राम, दीपक आदि सैकडों लोग उपस्थित थे।

Share This News