भाजपा का विजय संकल्प युवा सम्मेलन आज
राजेश कुमार शर्मा राजस्थान स्टेट हेड
झुंझुनूं बिसाऊ रोड चुडैला स्थित स्थानीय जेजीटी यूनिवर्सिटी चुडैला में आज 15 अक्टूबर मंगलवार को भाजपा का विजय संकल्प युवा सम्मेलन होगा। जानकारी देते हुए भाजपा के युवा लोकप्रिय नेता व प्रवक्ता श्री कमल कांत शर्मा ने बताया यानि इंटीमेट किया कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से जेडीटी यूनिवर्सिटी चुडैला के खेल मैदान में मंडावा विधानसभा उपचुनाव को लेकर विजय संकल्प युवा सम्मेलन आज यानि 15 अक्टूबर 2019 को प्रातः 11:00 आयोजित किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया विशिष्ट अतिथि प्रतिपक्ष उपनेताश्री राजेंद्र राठौड़ , सांसद नरेंद्र कुमारजी खीचड़ रहेंगे जबकि अध्यक्षता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी भादरा करेंगे । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सांसद हनुमान बेनीवाल नागौर रहेंगे। उक्त सम्मेलन में युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी , प्रदेश कार्यालय प्रभारी शत्येंद्र जी त्यागी सहित युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।

