Uncategorized

साहित्य में दानपुर के पुरोधा हैं केशवानंद जोशी

न्यूज होम लाइव व्यूरो कुलदीप सिहः-

बागेश्वर…साहित्य की सेवा कासौभाग्य हर किसी को नहींमिलता है। इसके लिए गहनचिंतन और समाज से लगावका होना अति आवश्यक है।अथक मेहनत और तपस्याके बल पर ही साहित्य केक्षेत्र में नाम कमाया जासकता है। इस राह में आनेवाली चुनौतियों से डर करकई लोग अपना रास्ता बदललेते हैं, लेकिन जो हर बाधाको पार कर शिखर तकपहुंचता है, उसका नाम हीसाहित्य के क्षेत्र में स्वर्णाक्षरमें लिखा जाता है। ऐसे हीसाहित्यकार हैंकेशवानंदजोशी। जिन्होंने कई तरह कीकठिनाइयों को पार करसाहित्य के क्षेत्र में अपनाअलग मुकाम हासिल कियाहै।
 
साहित्यकार जोशी का संबंधदानपुर से है। दानपुर क्षेत्रबागेश्वर जिले का खूबसूरत वअति रमणीय है। यहां कीप्राकृतिक छटा बरबस हीअपनी ओर आकर्षित करतीहै। इन्हीं रमणीक वादियों मेंबसा गांव है गोदियाधार।जहां दानपुर के साहित्यपुरुष केशवानंद जोशी नेअपना बचपन जिया। जहांकी यादें आज भी उनकीरचनाएं में झलकती हैं।साहित्यकार जोशी का जन्मगोदियाधार गांव केजोशीखोला में 25 दिसंबर1947 को हुआ। उनकीमाताका नाम पीतांबरी जोशी औरपिता ईश्वरी दत्त जोशी थे।जोशी काबचपन गांव कीवादियोंमें बीता। जहां उन्होंनेशिक्षा के साथ समाज औरआसपास के परिवेश के बारेमें गहनता से अध्ययनकिया। एमए तक की शिक्षाग्रहण की। बतौर अध्यापकउन्होंने 40 साल एक माहतक शिक्षा विभाग में सेवाएंदी। अध्यापन कार्यके दौरानलेखन से भी उनका नाता बनारहा। इस दौरान उन्होंने कईरचनाएं लिखी। 31 दिसंबर2007 को वह प्रधानाध्यापकके पद पर सेवानिवृत्त हुए।वर्तमान में वह साहित्य केसाथ समाजिक कार्यों मेंअपना योगदान दे रहे हैं।

प्रकाशित रचनाएं
केशवानंद जोशी की प्रकाशितरचनाओं में मेघदूत सारप्रमुख है। बागनाथ स्तुति काप्रथम संस्करण, कुसौबात,हिन्दी नीति शतक, मनसुब,उद्गार,युग पुरुष नारायणदत्त तिवारी, दोहावली, कर्ण-कुंती पीड़, मूलनारायण खंडकाव्य, पछ्याणं सहितउपन्यास जीवन कीराह, बहू – बेटी आदि उनकी अन्य प्रमुखरचनाएं हैं। जिनमेंसे कुछ काअभी तक प्रकाशन नहीं होपाया है। इसके अलावा कईहिन्दीपत्र – पत्रिकाओं औरसाप्ताहिक अखबारों में भीउनकी रचनाएं, लघु कहानियांआदि प्रकाशित हेा चुकी हैं। इनकी रचनाओं की विशेष बात यह है कि अधिकतम रचनाएँ कुमाउनी भाषा में लिखी गयी हैं।   

सम्मान
साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्टयोगदान के लिए केशवानंदजोशी को कई सम्मान भीमिल चुके हैं। उन्हें 2013 मेंबहादुर सिंहबिनौला साहित्यसेवी सम्मान, 2016 में साहित्य एवं संस्कृति प्रचारसमिति अल्मोड़ा की ओर सेकुमाऊंनी बाल नाटकसम्मान, इसी साल दानपुरसेवा समिति और जिलापतंजलि योग समिति कीओर से अलग-अलग साहित्यसेवी सम्मान प्राप्त हुए हैं।

प्रकाशन में परेशानी
साहित्यकार जोशी मानते हैंहिन्दी साहित्य को लिखनाआसान है, लेकिन उन्हेंप्रकाशित करवाने में काफीपरेशानी का सामना करनापड़ता है। उनकी कई रचनाएंऔर पुस्तकें अब तकप्रकाशक नहीं मिलने से छपनहीं पाई हैं। कई रचनाएंबेहतर होते हुए भी संसाधनोंकी कमी से पाठकों तक नहींपहुच पा रही हैं। जिससे लोगउत्कृष्ट साहित्य से वंचित होरहे हैं। अब उन्हें इंतजार हैकिसी ऐसे प्रकाशक का जोसाहित्य के क्षेत्र में उनकीमदद कर सके।ताकि समाजके ईर्द-गिर्द घूमती उनकीरचनाओं को पाठकों तकपहुंचाया जा सके।

Share This News