LatestNewsछत्तीसगढ़

सीएएफ जवान का घर में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

 

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-

धमतरी:- नगरी कैंप में पदस्थ सीएएफ के जवान की कल रात मौत हो गई। सुबह उठाने पर सीएएफ जवान नहीं उठा। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई। मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस विभाग ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी कि मौत कैसे हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगरी कैंप में पदस्थ खिलेश्वर लाठिया पिता सियाराम 30 वर्ष निवासी ग्राम जामपारा थाना भानुप्रतापपुर की धमतरी मसीह अस्पताल में सोमवार की रात 11:30 बजे मौत हो गई। बताया गया कि खिलेश्वर को सुबह उठाने पर नहीं उठा जिसे नगरी अस्पताल ले जाया गया वहां से धमतरी में मसीही अस्पताल लाने के बाद मौत हो गई। कंपनी कमांडरएस एम दास ने बताया कि सोमवार की रात खिलेश्वर को उल्टियां हुई थी सुबह वह रोजाना मॉर्निंग वॉक दौड़ के लिए उठता था सुबह नहीं उठने पर जब पूछा गया तो तबीयत खराब होना बताया गया। जिसे नगरी अस्पताल ले जाया गया वहां तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे धमतरी मसीही अस्पताल भेज दिया गया। जिसकी इलाज के दौरान रात 11:30 बजे मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई ने छक्कन लाठिया ने बताया कि उसका भाई आठवीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त था और वर्तमान में नगरी में पदस्थ था।वह विवाहिता था और दो बच्चे है। मौत कैसे हुई यह भी स्पष्ट नहीं है फिलहाल पुलिस विभाग के द्वारा उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया।पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी कि मौत कैसे हुई है।

Share This News