सीएम के जन्मदिन पर युवा कांग्रेसी किए राजधानी रायपुर में रक्तदान.. राजधानी के अलावा अन्य जिला से पहुंचे कांग्रेसी नेता…
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
अखिलेश द्विवेदी रायपुर
रायपुर।:- प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल कोरोना के संक्रमण काल मे जनहित से जुड़े मुद्दे पर सक्रियता से अपनी भूमिका निभा रहे हैं,कोरोना संकट से मुक्ति के लिए उनका जुझारूपन अद्वितीय है,ऐसे मुखिया के जन्मदिन पर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव विनोद तिवारी जी ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमे राजधानी सहित प्रदेश के विभीन्न जिलो से युवाओ की टीम पहुँची। विनोद तिवारी ने बताया कि वर्तमान में कोविड – 19 की स्थितियों को देखते हुए राज्य स्वास्थ्य सेवा में युवा रक्तदान कर अपनी सहभागिता निभायेंगे। वर्तमान में भारत के हर नागरिक का कर्तव्य है कि स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग कर कोरोना महामारी के दौर में देश के लिये योगदान दें। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर राजधानी के लावा तमाम जिला से पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया वही कोरबा से अखिलेश त्रिपाठी, दुर्ग से दीक्षा पांडे, महासमुंद से कौशल रोहिल्ला, पाली से अमित भदौरिया, राजनंदगांव से ललित, साहू अपने समर्थकों के साथ पहुंचे इसके अलावा राजधानी के कमलेश मिश्रा समीर सिंह चौहान अपराध जी तिवारी राजेश पाल राजेश टंडन आकाश नारायण समेत बड़ी संख्या में समर्थकों ने रक्तदान किया

