almoraFEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhand

सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरु होने से 12 घंटे पहले प्रारम्भ होता है….

पं “संगम”कैलाश ज्योतिर्लिंग पुजारी जागेश्वर धाम अल्मोड़ा

सूर्य ग्रहण के विषय में विशेष जानकारी —


अल्मोडा। यह ग्रहण 21जून 2020 को प्रातः 10:25 बजे से प्रारम्भ होगा तथा दोपहर 1:53 बजे मोक्ष होगा। सम्पूर्ण उत्तराखंड में इसका समय 2 से 3 मिनट के अंतराल में लगभग यही रहेगा।
ग्रहण सूतक — सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण सुरु होने से 12घंटे पहले प्रारम्भ होता है अतः इसका सूतक 20 जून2020 को रात्रि10:25 बजे प्रारम्भ हो जाएगा। जो ग्रहण समाप्ति तक रहेगा।

विशेष योग रविवार को पड़ने से यह चूड़ामणि ग्रहण कहा जाता है और इसे कंकण आकृती ग्रहण भी कहेंगे।
दूसरी ओर यह ग्रहण व्यतिपात महापात से व्याप्त होने के कारण जप, पाठ, स्नान, दान, मंत्र दीक्षा के लिए सिद्धि कारक तथा अक्षय फलदायी होगा।

सूतक काल में निषिद्ध कार्य-

बालक, वृद्ध, गर्भवती महिलाओं व रोगियों को छोड़कर अन्य को भोजन का निषेध है ग्रहण काल में भोजन, शयन व शौच का पूर्ण निषेध है।

सावधानी– जल,दूध,दही आदि की पवित्रता के दृष्टिकोण से दूर्वा,कुशा या तुलसी दल डाल दें।

कैसे करें दिन की सुरुवात —
———————————–

21जून2020 को प्रातः काल उठें स्नानादि से निवृत होकर धूप दीप प्रज्वलित करें।उसके बाद योगा, मंत्र जाप, पाठ आदि प्रारम्भ करें।ध्यान रहे मूर्ति का स्पर्श न करें।देवताओं का पूजन स्नान आदि ग्रहण समाप्ति के बाद किया जायेगा।
सभी से निवेदन है कि ग्रहण काल में अधिक से अधिक जप ,तप करें ग्रहण काल में किया हुआ शुभकर्म अक्षय फल प्रदान करने वाला होता है।
द्वादश राशियों पर प्रभाव — वृष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु व मीन राशियों के लिये यह ग्रहण प्रतिकूल है। अन्य राशियों के लिए सामान्य रगेगा।
अतः जिन राशियों के लिये प्रतिकूल है उन राशि के जातकों को यह ग्रहण के दर्शन नहीं करने हैं।

     
Share This News