FEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhandउधमसिंह नगर

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने की जनता से चीनी सामान का बहिष्कार की मांग..


न्यूज होम लाइव नेटवर्क

रिपोर्ट- दीपक भारद्वाज 89 540 14235
स्थान- सितारगंज उधम सिंह नगर उत्तराखंड

चीन आर्मी द्वारा भारतीय सेनिकों पर धोखे से कायराना हमला करने से गुस्सायें आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने आज श्रीरामलीला मैदान में जबरदस्त प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से शहीद सैनिकों के बलिदान का बदला लेने और चीनी सामान की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने आम जनता से भी चीनी उत्पादों के बहिष्कार करने का आवाहन किया।

सितारगंज के आज आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने श्रीरामलीला मैदान में सोशल डिस्टेंडिंग का पालन करते हुए चीन के खिलाफ भारतीय सैनिकों पर कायराना हमला करने के विरोध में जमकर नारेबाजी की। दौरान शहीदों का यह अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान, भारत माता की जय जैसे नारे भी लगाये गए। इस मौके पर नानकमत्ता विधानसभा प्रभारी बिशन दत्त जोशी ने कहा कि चीन ने सैनिकों के साथ विश्वासघात कर भारत की आत्मा को ठेस पहुंचाई है। इसलिए भारत सरकार को चीन को सबक सिखाना चाहिए। भारत में चीन निर्मित सामान की बिक्री को तुंरत ही प्रतिबंधित कर देना चाहिए। उन्होंने इस दौरान देशवासियों से भी चाइना का सामान इस्तेमाल न करने की अपील करते हुए स्वदेशी सामान के उपयोग पर बल दिया। आप नेताओ ने कहा कि भारत ने चीन को ऐसा सबक सिखाना चाहिए ताकि वो ताउम्र याद रखें। इस दौरान शहीद सैनिकों को भी नमन किया गया। आप नेताओं ने जोर देकर कहा कि केवल जनता के बहिष्कार करने से ही देश में चाइना के सामान की बिक्री नहीं रुक सकती इसके लिए केंद्र व राज्य सरकारों को कठोर कदम उठाना चाहिए।

Share This News