सेराघाट पुलिस चैक पोस्ट में बिना लाईट के मोबाइल जलाकर कर रहे प्रवासियों की एंट्री,
न्यूज होम लाइव नेेटवर्क टीम…
बेरीनाग सेराघाट पुलिस चैक पोस्ट में बिना लाईट के मोबाइल जलाकर प्रवासियों की एंट्री की जा रही है । कर्मचारी ने बताया सेराघाट पुलिस चौकी पर कल से बिजली नहीं है न ही वहां पे कोई सोलर लाईट की ब्यवस्था की गयी है । शाम को जब वहां पर कर्मचारी बिना लाईट के मोबाइल जलाकर प्रवासियों की एंट्री कर रहे थे पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कल से यहां पर लाईट नहीं है और न ही कर्मचारियो के घर आने जाने के लिए गाड़ी की सुविधा है । रात के 8:20PM तक कर्मचारी गाड़ी के इंतजार मे रहते है। इस कोरोना काल में इन कर्मचारियों की परेशानियों का निराकरण कैसे होगा यह देखने वालाकोई नही है ।

