berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

सोसाइटी फ़ॉर हिमालयन एन्वायरमेंट एण्ड जियोलोजी (शेज) ने पाताल भुवनेश्वर मंदिर कमेटी को दिया स्ट्रेचर व उपकरण।

सोसाइटी फ़ॉर हिमालयन एन्वायरमेंट एण्ड जियोलोजी (शेज) ने पाताल भुवनेश्वर मंदिर कमेटी को दिया स्ट्रेचर व उपकरण।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग, सोसाइटी फ़ॉर हिमालयन एन्वायरमेंट एण्ड जियोलोजी (शेज) ने पाताल भुवनेश्वर मंदिर कमेटी तथा नानीशीतला गांव को स्ट्रेचर प्रदान किये। पाताल भुवनेश्वर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नीलम भंडारी ने कहा कि गुफा के अंदर कभी कभी कुछ पर्यटकों को सांस लेने में कठिनाई होती है और बेहोश हो जाते हैं तो उनको बाहर लाने के लिए काफी परेशानियाँ होती है। शेज द्वारा दिये स्ट्रेचर से इस प्रकार की समस्या का समाधान हो पायेगा। नानीशीतला गांव के ग्रामीणों ने दूरस्थ क्षेत्रों में शेज संस्था द्वारा इस प्रकार की पहल की सराहना की। शेज के सदस्य अंसुल, विशाल, अक्षय, गौरव, प्रियंका, गंगा और गौरव ने स्ट्रेचर को पाताल भुवनेश्वर और नानीशीतला पहुंचाया, जिसके लिये शेज संस्था के अध्यक्ष द्वारा उनका आभार ब्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सहयोग हेतु तत्पर रहने का आग्रह किया।

Share This News