स्वीप कार्यक्रम में 5000 बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-
सुकमा:- सुकमा में एक अनोखी पहल की। सुकमा कलेक्टर मौर्य नेमतदान के प्रति जागरूकता लाने नगर में 5 हज़ार मानव श्रृंखला निर्मित हुई। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश मौर्य के निर्देश पर जिले भर में जोर-शोर से स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश मौर्य ने बताया कि सुकमा में स्वीप में अलग-अलग कार्यक्रम करवाने का मक़सद है। यहाँ के लोग मताधिकार का प्रयोग करके शत प्रतिशत मतदान करें!शराब,पैसा,लालच दिलाने वाले के बहकावे मे ना आयें!
ज़्यादा से ज़्यादा मतदान करके लोकतंत्र को मज़बूत बनायें।कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश मौर्य ने बताया कि मतदान के लिए जागरूक करने ज़िले मे अलग अलग कार्यक्रम कराए गए रंगोली ,चित्र बनाकर जनता को जागरूक किया जा रहा है ताकि लोग जागरूक होकर मतदान करें अपना अधिकार को समझो!! सुकमा ज़िले के प्राइमरी से लेकर हायरसेक़ेंड्री स्कूल के बच्चे स्वीप मानव शृंखला में शामिल हुए।

