सड़क नही तो टोल नही के नारे के साथ टोल प्लाजा पहुंचे ठुकराल
न्यूज होम लाइव व्यूरो संदीप पांडे
टोल प्लाजा पर बंद कराई वसूली
रुद्रपुर- एनएच 74 के अधूरे निर्माण कार्यो के खिलाफ भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने टोल प्लाजा बंद करने की चेतावनी दी थी,
जहा आज दबंग विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने हज़ारो समर्थको के साथ किच्छा के चुटकी देवरिया स्थित टोल प्लाज़ा बंद पर गाड़ियों से होने वाली टोल वसूली को बंद करा दिया है।
विधायक ठुकराल ने जनहित में इस आंदोलन को किया जिसमें जनता के विधायक ने टोल पर वसूली को बंद कर दिया,
और टोल फ़्री करा दिया।
वही विधायक ठुकराल को एनएचएआई के अधिकारियों और निर्माणधीन कंपनी गल्फार के मैनेजमेंट ने अधिकारियों ने भी विधायक ठुकराल को यह आश्वाशन दिया कि जब तक एनएच 74 का अधूरा पड़ा निर्माण कार्य का काम शुरू नही हो जाता तब तक टोल प्लाज़ा पर गाड़ियों से वसूली नही की जाएगी।
वही विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनके इस आंदोलन में पहुचे समर्थको और जन मानस का साथ देने के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

