हनुमान जी की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
हरदी बाजार ग्राम बोईदा में शनिवार को बस स्टैंड बस्ती मार्ग पर नव निर्माण हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान जी की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा किया गया । प्राण प्रतिष्ठा के साथ साथ हनुमान मंदिर का भी शुभारंभ किया गया । इस दौरान लोगों ने हनुमान जी के खूब जयकारे लगाए जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया था । आचार्य पंडित सरयू प्रसाद तिवारी ने विधि विधान के साथ पूजा कराकर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई । हनुमान जी का भोग लगाकर आरती की गई । इसके बाद सभी लोगों के बीच खीर पूड़ी बूंदी प्रसाद का वितरण किया गया । इस मौके पंडित सरयू प्रसाद तिवारी जी ने बताया कि देवालयों में प्रतिमा का पूजन प्रारंभ करने से पूर्व उनका प्राण प्रतिष्ठा किया जाता है । प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पाली के ब्लॉक अध्यक्ष संजय दुबे , ब्लॉक उपाध्यक्ष पिंन्टू शर्मा , बजरंग दल जिला सह संयोजक बादल दुबे , ब्लॉक संयोजक रवि यादव , प्रखंड संह संयोजक मंगलेश पटेल , दुर्गेश यादव , दीपक मरकाम , कमलेश्वर कैवर्त , दुर्गेश मरावी , मंथराम यादव , बुधवारु कैवर्त , राजकुमार मरावी , पवन दीवान , नारद ओटी , ओमप्रकाश मरावी , यश जगत , तारकेश्वर कैवर्त , बिरेन्द्र कैवर्त , महेश्वर कैवर्त , दिनेश यादव , अश्वनी पटेल , चंद्रशेखर पटेल , गंगा राम , राजेश पटेल , सुदर्शन ,ओमकार , गौरव , शिव कैवर्त , नरेश मरावी , श्रीकांत , लंकी , रवि , सुरेंद्र यादव समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थें ।

