हल्द्वानी के विशाल मेगा मार्ट में 209 लोगों की रैंडम सैंपलिंग के दौरान 5 लोग पाॅजिटिव पाए गए।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क :-
हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि विशाल मेगामार्ट में 209 लोगों के कोरोना सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 5 लोग पाॅजिटिव पाए गए। पाॅजिटिव पाए गए लोगों को तुरंत होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। वह लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में रहेंगे। कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उन्हें होम आइसोलेशन से मुक्त किया जाएगा।मिली जानकारी के अनुसार सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम ने नैनीताल रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट में 209 लोगों की रैंडम सैंपलिंग की थी, जिसमें 5 लोग पाॅजिटिव पाए गए। जांच में पाॅजिटिव पाए गए लोगों को तुरंत होम आइसोलेशन में भेज दिया गया और उनके घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। वहीं आईआरटी की संस्तुति के बाद प्रशासन ने शहर में दो माइक्रो कंटेनमेंट जोन चिन्हित किये हैं।सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि विशाल मेगामार्ट में 209 लोगों के कोरोना सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 5 लोग पाॅजिटिव पाए गए। पाॅजिटिव पाए गए लोगों को तुरंत होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। वह लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में रहेंगे। कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उन्हें होम आइसोलेशन से मुक्त किया जाएगा।
वहीं आईआरटी की संस्तुति के बाद प्रशासन ने चैधरी कालोनी बरेली रोड व शीशमहल में दो माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। कंटेनमेंट घोषित किए गए दोनों क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर की जनता से अपील की है कि लोग जब जरूरत हो तभी घरों से बाहर निकलें। संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। अलबत्ता समझने वाली बात यह है कि बाजार में बेवजह भीड़ बढ़ा रहे लोगों को यह समझना होगा कि कोरोना कम जरूर हुआ है, लेकिन समाप्त नही हुआ है। अतएव जनता को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

