पाली प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत से मिली अगवा पीड़िता महिला,बताई अपनी आपबीती,पुलिस पर लगाया कार्यवाही ना किये जाने का आरोप
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
कोरबा:- गत 16 मई को अपने परिजन के साथ एसपी कार्यालय पहुँच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन सौप अपने अगवा होने साथ ही कटघोरा थाना में पदस्थ एक महिला पुलिस कर्मी पर दबावपूर्वक घूमने जाने का गलत बयान कलमबद्ध किये जाने का आरोप लगाने वाली महिला 25 मई शनिवार को अपने परिजन को साथ लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के पाली प्रवास के दौरान उनसे मिली।तथा अपने साथ घटित आपबीती बताई।साथ ही लिखित शिकायत के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही ना किये जाने का आरोप लगाते हुए व शिकायत के बाद मिल रही धमकी के बारे में अवगत करा शिकायत पत्र की छायाकापी सौपी।डॉ महंत ने पीड़िता के कथन को गंभीरता से लिया और संबंधितों को फौरन कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि ग्राम बड़ेबांका निवासी पूनम महंत पिता सुमिरन दास महंत 24 वर्ष बीते 14 अप्रैल को अपनी 3 वर्षीय पुत्री भूमिका तथा 2 बहने प्रतिभा 15 व अनामिका 14 वर्ष के साथ कटघोरा गैस कनेक्शन लेने जाने की बात परिजन से कहकर दोपहर में घर से निकली थी।जो देर शाम तक वापस नही लौटी।तथा उसका मोबाइल भी बंद आया।परिजन द्वारा जान पहचान व रिश्तेदारों में खोजबीन करने पश्चात अनहोनी की आशंका को लेकर 15 अप्रैल को कटघोरा थाना पहुँचकर गुमशुदगी की लिखित सूचना दी गई थी।जिसके आधार पर पुलिस द्वारा साइबर सेल के माध्यम से 30 अप्रैल को महिला सहित बच्चों को बिलासपुर स्थित रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया था।और कटघोरा थाना लाने उपरान्त उनका बयान दर्ज किया गया।जिसमें रायपुर घूमने जाने की बात सामने आयी।जिसके बाद पुलिस द्वारा महिला व बच्चों को परिजन को सौप दिया गया था।इस मामले के ठीक 15 दिन बाद 16 मई को महिला अपने परिजन के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँची व वहाँ उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढ़ई को अपने अगवा होने तथा कटघोरा थाना में पदस्थ एक महिला पुलिस कर्मी द्वारा दबावपूर्वक गलत बयान कलमबद्ध किये जाने का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन सौप उचित कार्यवाही कर न्याय दिलाये जाने का गुहार लगाया गया था।जिसके बाद कल 25 मई शनिवार को कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के पाली प्रवास के दौरान उक्त महिला अपने परिजन के साथ पाली नगर स्थित मंगल भवन में उनसे मिली और अपने साथ घटित आपबीती सुनाई व पुलिस प्रशासन को लिखित आवेदन देने के एक सप्ताह बाद भी किसी प्रकार की जांच अथवा कानूनी कार्यवाही नही किये जाने का आरोप लगाई।महिला ने यह भी बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत करने के बाद उन्हें फोन पर लगातार धमकी मिल रही है।जिसके कारण पूरा परिवार काफी भयभीत है।विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर त्वरित जांच व कानूनी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए है।देखना है कि उक्त निर्देश के बाद पुलिस हरकत में आकर किस तरह की कार्यवाही करती है।और विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश को अमल में लाया जाता है या नही ?

