अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों एवं नए सक्रिय सदस्यों का स्वागत समारोह एवं संगठन के सम्मानित सदस्यों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न
अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों एवं नए सक्रिय सदस्यों का स्वागत समारोह एवं संगठन के सम्मानित सदस्यों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न
न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

दिल्ली :-सोमवार को अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज(भारत) द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से
दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों का स्वागत समारोह एवं संगठन के सम्मानित सदस्यों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ने ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि हमारी भागीदारी आबादी के अनुकूल होना चाहिए चाहे वह राजनीति के क्षेत्र में हो, चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में ,स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो या रोजगार के क्षेत्र में हो देश के आजादी के 73 साल होने के बाद भी आज तक कुशवाहा समाज संगठित नहीं हुआ जबकि इतिहास गवाह है सम्राट अशोक ने जो अखंड भारत का निर्माण किया था उसको कुछ समाज के जयचंद ने मिलकर आजादी के बाद समाज को खंड खंड कर दिया इसलिए समाज के युवाओं को संगठित होना चाहिए क्योंकि वह समाज की नींव है समाज की जिम्मेवारी अब युवाओं के कंधों पर हैं इसलिए अधिक से अधिक युवा अपनी सामाजिक, राजनीति भागीदारी को समझे और पंचायत स्तर, प्रखंड स्तर, जिला स्तर, प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर आबादी के अनुकूल अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करें
श्री कुशवाहा ने कहा कि संगठन के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम कार्यशाला पर परिचर्चा के बारे में विस्तृत जानकारी दिये।इस कार्यशाला में मुख्य विषय राजनीति, शिक्षा, रोजगार ,स्वास्थ्य,पर्यावरण बचाओ अभियान, समाज में व्याप्त दहेज प्रथा को समाप्त किया जाये तथा एकता एवं संगठन का विस्तार करना, आदि पर आप सभी भी परिचर्चा करें। कुशवाहा समाज के उत्थान के लिये ।कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि समाज के युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए समाज को एक मंच पर संगठित होकर आना होगा तभी समाज का युवा आर्थिक रूप से मजबूत होगा कुशवाहा समाज के लोग कृषि पर निर्भर है उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए व्यवसायिक कृषि को अपनाना होगा तभी समाज आर्थिक रूप से मजबूत होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि आबादी के अनुकूल भागीदारी राजनीति में सुनिश्चित करें तभी हम अखण्ड भारत का पुनः निर्माण कर सकेंगे।अधिक से अधिक लोग संगठन से जुडे
इस अवसर पर सुशील कुशवाहा दिल्ली प्रदेश आ. ई.टी प्रभारी, नरेंद्र कुशवाहा,प्रवीण कुशवाहा, राजाराम महतो,राकेश महतो,राम जी कुशवाहा, शशिधर मेहता,शयाम सत्यार्थी, टुनटुन वर्मा,उमाशंकर भगत,उपेंद्र कुशवाहा, सत्यप्रकाश कुशवाहा,विष्णुदेव प्रसाद,सुमन कुमार,रामशक्ल महतो,आर.पी सिंह,राहुल कुमार,दीपक कुशवाहा, नरेन्द्र कुशवाहा,विकास कुमार,राजाराम महतो,शिव चंद्र महतो,अखिलेश कुमार,कमलकांत प्रसाद,राकेश मेहता,गौतम कुशवाहा,सिंकन्द्र प्रसाद,हरिंद्र कुमार,सुनील कुमार,प्रवीण कुमार,विनय कुशवाहा,समेत कई सम्मानित अथितियों ने अपने अपने विचार दिए।

