Newsउत्तर प्रदेश

अधिवक्ता पर महिला ने लगाये आरोप

–न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:- 

अंबेडकरनगर। थाना अकबरपुर अन्तर्गत निवासी महिला ने जनपद न्यायालय के अधिवक्ता पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुये पुलिस को तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत किये जाने की मांग किया है।
लोरपुर ताजन की रहने वाली महिला ने पुलिस को दिये तहरीर में अवगत कराया है कि वह मुकदमे की पैरवी के लिए किशोर कन्या न्यायालय में गयी थी, सम्बंधित अधिवक्ता ने दूसरे को तारीख देखने के लिए कहे जिनके साथ कोर्ट पर गयी। न्यायालय से वापस पीछे के रास्ते से हुये। इसी बीच उक्त अधिवक्ता ने जबरदस्ती करते शरीर के बैक साइड पर हाथ रखा, विरोध कर हाथ झटक दिया, फिर अधिवक्ता ने कमर पर हाथ रख अपनी तरफ खीच लिये और धमकी देने लगे कि कहीं मुंह खोला तो तुम्हारा मुकदमा नहीं लड़ेगे। मामले में पीड़िता ने अधिवक्ता के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने की मांग किया है।

Share This News