FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsछत्तीसगढ़

अमित मिश्रा बने राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश महामंत्री।

अमित मिश्रा बने राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश महामंत्री

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० अनिल तिवारी द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह की अनुशंसा पर सिवनी (नैला) निवासी युवा नेता आचार्य अमित मिश्रा को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। इनके प्रदेश पदाधिकारी बनने पर संगठन के सदस्यों एवं समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। गौरतलब है कि आचार्य मिश्रा बचपन से ही राजनीति के प्रति लगाव रखते थे लेकिन अपने पढ़ाई के चलते अपना प्रतिस्पर्धा नहीं दिखा पा रहे थे। लोकसभा , विधानसभा चुनाव से लेकर नगरी निकाय चुनाव में उनके योगदान को देखते हुये उन्हें प्रदेश स्तर का दायित्व सौंपा गया है। युवाओं से गठबंधन के साथ साथ अमित मिश्रा को यज्ञ एवं अनुष्ठानों के माध्यम से हर जिले में जाना जाता है। इनके प्रादेशिक पदाधिकारी बनने से संगठन ने अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने एवं कांग्रेस की रीति नीति का अनुसरण करते हुये संगठन को मजबूती प्रदान करने की आशा व्यक्त की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुये कांग्रेस नेता आनंद मिश्र ने बताया कि संगठन कांग्रेस के रीति नीतियों को जनता के बीच प्रचारित करने के अलावा प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का कार्य करेगा। कांग्रेस के विचारवान लोगों को जागृत कर संगठन मजबूती प्रदान करेगा। यह संगठन उत्तरप्रदेश , राजस्थान , बिहार , पंजाब , हरियाणा में भी मजबूती से कार्य कर रहा है। राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगजीत शर्मा और एवं छ ग राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छग प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह ने छत्तीसगढ़ इकाई का गठन किया। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष डॉ० अनिल तिवारी , कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम विश्वकर्मा , महासचिव अमित शर्मा , संजय रामानी ब्रजेश तिवारी , प्रवक्ता श्रीमती यशोधरा सिन्हा , श्रीमती शशिकला देवांगन , आईटी सेल अनूप चन्द्राकर , जिला अध्यक्ष राजेन्द सिंह परिहार रायपुर , प्रकाश देवांगन बलौदाबाजार , संकल्प तिवारी बिलासपुर , ललित शुक्ला मुंगेली , मोहमद नासिर , मो० आबिद अली , नरसिह साहू , प्रणीत ध्रुव ,पालेंद्र शुक्ल , देलसिह साहू , प्रेम तिवाड़ी आदि सचिव बनाये गये हैं। शेष पदाधिकारियों की नियुक्ति जल्द कर दी जायेगी।
वहीं नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री आचार्य अमित मिश्रा ने चर्चा के दौरान अरविन्द तिवारी को बताया कि राहुल प्रियंका गांधी सेना का निर्माण पंडित जगदीश शर्मा के द्वारा किया गया है। यह संगठन कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिये बनाया गया है। इस संगठन के माध्यम से हम वर्तमान सरकार की कमियों को उजागर करने और कांग्रेस की सबको संग लेकर चलने की विचारधारा को जन-जन तक पहुंँचाने का काम करते हैं तथा लोगों के बीच रहकर उनके सुख-दुख में साथ देते हैं। हमारा उद्देश्य है कि लोगों को वास्तविक स्वराज प्राप्त हो , देश के हर व्यक्ति को पूर्ण सम्मान मिले और साथ मिलकर हर नागरिक विकास की राह पर अग्रसर हो। संगठन से जुड़ने के सवाल का जवाब देते हुये उन्होंने बताया कि आप जहांँ से जिस स्तर पर अपना योगदान देने के लिये हमारे संगठन से बिना कोई आर्थिक मदद के जुड़ सकते हैं। इस संगठन के माध्यम से राहुल गांधी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचायेगे। हमारा मुख्य उद्देश्य कांग्रेस द्वारा देश के लिये किये गये कार्यो को आजादी से लेकर अब तक के कामों को जनता तक पहुंँचाना है।

Share This News