GeneralNewsउत्तर प्रदेश

अव्यवस्था का दंश झेल रहे है सरकारी कान्वेंट माण्टेशरी स्कूल

न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:-

जलालपुर ,अम्बेडकरनगर। कान्वेन्ट ,मान्टेशरी, नर्सरी स्कूल की तर्ज पर बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड के पांच-पांच प्रायमरी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम स्कूलो में परिवर्तित किया गया है जिसमें अध्यापकों की नियुक्ति हेतु आवेदन करने वाले न्यूनतम इन्टर तक अंग्रेजी पढ़े अभ्यर्थियों की भर्ती हुई थी किन्तु ये विद्यालय अव्यवस्थाओं के चलते अपने उद्देश्य पूरा नहीं कर पाये।
संवाददाता जलालपुर द्वारा विकास खन्ड भियांव के अंग्रेजी माध्यम माडल विद्यालय अम्बरपुर का जायजा लिया गया। विद्यालय के प्रवेश द्वार पर देखने पर नहीं लगता कि यह अंग्रेजी माध्यम माडल स्कूल है। जुलाई माह में अभी दो बच्चों का प्रवेश किया गया है। मंगलवार को मात्र 30 छात्र उपस्थित रहे। कक्षा एक में नौ, दो में सात, तीन में चार , पांच में 5 छात्र मौजूद रहे, बच्चे स्कूल ड्रेस में नहीं रहे। प्रधानाध्यापक के रुप में अमित मिश्र सहित चार अध्यापक पाये गये रहे। जानकारी पर पता चला कि न तो अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें अभी आयी है न अध्यापकों को कोई प्रशिक्षण ही दिया गया है। ड्रेस वितरण अभी कान्वेन्ट ,मान्टेशरी, नर्सरी स्कूल की तर्ज पर विभाग से मिला है। अध्यापकों नियुक्ति हेतु आवेदन करने वाले न्यूनतम इन्टर तक अंग्रेजी पढ़े अध्यापकों की परीक्षा लेकर नियुक्ति की गयी है, परन्तु ये विद्यालय अव्यवस्थाओं के चलते अपने उद्देश्य से भटक गये है।

Share This News