FEATUREDGeneralLatestNewsppझारखंड

असरः- न्यूज़ होम लाइव मैं प्रकाशित होने के बाद बलियापुर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की..

न्यूज होम लाइव संवाददाता उमेश चौबे….

खबर का असर न्यूज़ होम लाइव मैं प्रकाशित होने के बाद बलियापुर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी बलियापुर।बलियापुर थाना प्रभारी गोपाल चंद्र घोषाल के निर्देश पर सोमवार की रात को तथा मंगलवार को बलियापुर थाना क्षेत्र के न्यु प्रियंका होटल,बंगाली होटल सावित्री होटल, साधन गोराई होटल, राजू होटल, नाग होटल सहीत कई होटलों में ताबड़तोड़ छापामारी कर भारी मात्रा में देशी एवं विदेशी शराब जप्त किया।साथ ही प्रधानखानता स्थित नाग होटल से भानु भट्टाचार्य नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।वही देसी शराब 48 बोतल एव विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब 10 बोतल जप्त कर आबकारी विभाग को सौंप दिया जिसको लेकर स्थानीय थाना क्षेत्र के अवैध शराब विक्रेताओं मे हड़कंप मची हुई है। वही दूसरी ओर आमटाल पंचायत के अंतर्गत से भारी मात्रा में देसी शराब को जप्त कर उसे नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी गोपाल चंद्र घोषाल का कहना है कि किसी भी सूरत मे अवैध रूप से चल रहे शराब कारोबारियो को बलियापुर थाना क्षेत्र में पनपने नहीं दिया जायेगा।अगर आगे भी ऐसी जानकारी प्राप्त होती है तो कार्यवाही किया जायेगा।

Share This News