Uncategorized

असला लाइसैंस धारकों को अपने हथियार 24 घण्टे में नजदीकी थाने में जमा कराने के निर्देश

न्यूज होम लाइव संवाददाता सुनील शर्मा

जानबूझकर हथियार जमा ना कराने वाले लाइसेंस धारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

झज्जर जिला के सभी असला लाइसैंस धारकों को अपने हथियार 24 घण्टे के अंदर अपने नजदीकी थाना में जमा कराने के सख्त निर्देश जारी किये गए हैं। प्रवर पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार द्वारा लोकसभा के आम चुनावों को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उदेश्य से जिला के सभी लाइसैंस धारकों को अपना असलाह अविलम्ब अपने नजदीकी थाना में जमा कराने के निर्देश जारी किये गए हैं। प्रवर पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार आईपीएस ने कानून व्यवस्था एवम् शांति बनाये रखने के लिए जिला के सभी लाइसैंस धारको से अपने हथियार 24 घंटे के अंदर अंदर अपने नजदीकी थाना में जमा कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई लाइसेंसी असलाह धारक जानबूझ कर अपना हथियार जमा नही कराता तो उसके खिलाफ उसका शस्त्र लाइसैंस निरस्त करने व लाइसैंस धारक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कारवाही की जाएगी।
एसएसपी श्री अशोक कुमार द्वारा जिला के सभी थाना प्रबंधको को भी लाइसेंसी हथियार जमा कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये हैं। प्रत्येक थाना प्रबंधक अपने अपने इलाका के शस्त्र लाइसेंस धारको का असलाह थाना में जमा कराने के लिए उचित प्रबन्ध करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी थाना प्रबंधक थाना स्तर पर सभी असला लाइसैंस धारको से संपर्क करके उनके हथियारों को जल्द से जल्द थाना में जमा कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी थाना प्रबंधकों को असलाह जमा करने कराने के कार्य में कोई कोताही ना करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश देते हुए थाना में जमा हुए लाइसेंसी हथियारों का ब्योरा तुरंत कार्यालय में देने को कहा है। लोकसभा आम चुनावों को शातिपूर्वक ,स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तथा भयमुक्त माहौल में सम्पन्न कराने तथा कानुन व्यवस्था बनाये रखने के लिए असलाह लाइसेंस धारकों से स्थानीय पुलिस का सहयोग करने को कहा गया है । उन्होंने कहा कि झज्जर पुलिस जिला में शांति एवम् कानून व्यवस्था सुचारू बनाये रखने व आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला के सभी असला लाइसेंस धारकों के हथियारों को जमा कराने के लिए गंभीरता से कार्रवाई करेगी ।

Share This News