अस्कोट की ऐतिहासिक श्रीराम लीला का 155 वर्ष मे प्रवेश ::: पहली बार नही हो पायेगा मंचन
अस्कोट की ऐतिहासिक श्रीराम लीला का 155 वर्ष मे प्रवेश ::: पहली बार नही हो पायेगा मंचन
न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम के साथ महेश पाल की रिर्पोट…
रामलीला कमेटी की बैठक मे कमेटी के अध्यक्ष होशियार पाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से सार्वजनिक आयोजनों पर रोक और अधिमास की वजह से इस वर्ष रामलीला का मंचन हो पाना संम्भव नही है।कमेटी ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि नवरात्र मे प्रतिदिन सांय रामलीला मंच पर प्रार्थना की जायेगी और राम स्तुति मे रामभजन होगें।दशहरे के दिन सुन्दरकांड पाठ का आयोजन प्रसाद वितरण किया जायेगा।
अस्कोट रामलीला मंचन राजा पुष्कर पाल के शासन काल मे सन् 1874 से शुरु हुआ था।छिलकों की रोशनी से सुरु हुयी मंचन की प्रथा पीढ़ी दर पीढ़ी चलते हुये150 वर्ष पूरे कर चुकी हैं।पहली बार मंचन नही हो पाने से क्षेत्रवासियों मे निराशा है।
कमेटी की बैठक मे अध्यक्ष होशियार पाल,खड़क सिह भण्डारी,हरीश पाल,गोविन्द रावत,वीरजंग पाल,खड़क सिह पाल,दिनेश पाल,गोविन्द भण्डारी,दयाकृष्ण,ललित पाल,वृजमोहन आदि लोग उपस्थित रहे।


