आज राष्ट्रपति भवन में हुआ खिलाड़ियों का सम्मान
मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली — महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देश के कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसमें दीपा मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा गया है इसके अलावा पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी विमल कुमार को बैडमिंटन कोचिंग के लिये द्रोणाचार्य पुस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं क्रिकेट में पूनम यादव को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है।

